Posts

Featured Post

कृषि स्नातोकत्तर हेतु एडमिशन की जानकारी (Admission information of Agriculture post graduation)

Image
वर्तमान में कृषि जगत में शिक्षा का स्तर काफी बढ़ गया है , दिन  पर दिन जनसँख्या बढ़ रहा है और हमारे पास खाद्य आपूर्ति के लिए  चैलेंज  भी बढ़ रहा है, कृषि के क्षेत्र में मैंने अपने पहले के लेख में उल्लेखित किया है , जिसका लिंक  https://www.krishiprasar.com/2017/07/career-in-agriculture-more-than-about.html है, चूँकि स्नातोकत्तर के बाद ही कृषि जगत में कैरियर के लिए अच्छा विकल्प के साथ अच्छा पैकेज मिलता है , इसलिए मेरे रीडर से अपेक्षित है की आप कृषि क्षेत्र में स्नातक के बाद स्नातोकत्तर अवश्य ही करे, वर्तमान में कई सारे कृषि विश्वविद्यालय स्नातोकत्तर के लिए अवसर प्रदान करता है जिसका जानकारी नीचे दिया जायेगा हर विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम लिया जाता है तो उस एग्जाम को क्वालीफाई करके आप विश्वविद्यालय में प्रवेश ले सकते है, आप ICAR के JRF एग्जाम  भी देकर भी स्नातोकत्तर के प्रवेश ले सकते है.   आप विभिन्न विषयो पे अपनी कृषि स्नातोकत्तर की पढाई कर सकते है  1 .  प्रसार शिक्षा / कृषि प्रसार  2 . मृदा विज्ञान 3 . सब्जी विज्ञान 4...

हरी खाद अपनायें- मृदा उरर्वता बढ़ाऐं (Use green manure- increase soil fertility)

Image
वर्तमान में   फसल उत्पादन हेतु कितना ज्यादा कृत्रिम खाद का उपयोग किया जा रहा जिससे पैदावार तो ठीक हो रहा किन्तु इसके  अँधा धुंध उपयोग से कई फसल का गुण भी परिवर्तन हो जा रहा है उदहारण के तौर पर जीराफूल धान को लेते है , रासायनिक खाद के उपयोग से इसका खुशबू कम हो जाता है, अब यहाँ ये समस्या आ गया की कैसे बिना गुण परिवर्तन के ज्यादा पैदावार ले, तो चलिए जानते है हरी खाद के बारे में , यह क्या है और कैसे बनाते है  । मृदा उरर्वता बनाए रखने के लिये हरी फसलों को खेत में जोतना एक सामान्य एवं प्राचीन व्यवहार है। आज विश्व के अनेक भागों में इसका प्रयोग भूमि की भौतिक दशा सुधारने के लिये किया जाता है। “अविघटित हरे पादप अवशेषों या पौधौं को मृदा की भौतिक दशा सुधारने तथा मृदा उरर्वता बनाये रखने हेतु, मृदा में जोतना अथवा दबाना हरी खाद देना कहलाता है।” हरी खाद के लिये कुछ दलहनी व अदलहनी तथा हरी पत्तियों का उपयोग किया जाता है, लेकिन हरी खाद के लिये दलहनी फसलें अच्छी होती हैं क्योंकि दलहनी फसलों की जड़ों में गाठें होती है  जिनमें एक विशेष प्रकार के जीवाणु रहते हैं जो वायुमण्डल की तत...

जैव उर्वरकों का फसल उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका (Biofertilizers play an important role in crop production)

Image
Dr. Madhulika Singh and  Dr. Virendra Kumar Painkra बहुत ही ज्यादा ध्यान देने योग्य बात  है कि वर्तमान समय में फसल उत्पादन को लगातार बढ़ाना कृषि वैज्ञानिकों के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। सघन खेती से मृदा में पोषक तत्व धीर धीरे कम होते जा रहे हैं इस कमी को रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से पूरा किया जाता है । परन्तु रासायनिक उर्वरकों की कीमतें आसमान छूने लगी है जो कि आम किसानों के लिए प्रबंध करना चुनौतीपूर्ण है। प्राथमिक एवं मुख्य पोषक तत्व जैसे नत्रजन, स्फूर एवं पोटास का उपयोग पौधों द्वारा किया जाता है जिसमें नत्रजन का सर्वाधिक अवषोषण होता है। नत्रजन की इस बड़ी मात्रा की आपूर्ति केवल रासायनिक उर्वकों से कर पाना छोटे एवं मध्यम श्रेणी के किसानों की क्षमता से परे है। आर्थिक दृष्टि से नत्रजन का वैकल्पिक स्त्रोत जैव उर्वरक मृदा की उर्वरा शक्ति को टिकाउ रखने के लिए आवश्यक  है। जैव उर्वरक जैव उर्वरक सूक्ष्म जीवों की जीवित कोशिकाओ  को किसी मिश्रित करके बनाये जाते हैं तथा जिन्हे  मृदा या बीज के साथ मिला देने पर पौधों के लिये वायु मण्डलीय नत्रजन को भूमि में स्थिर करते हैं ...

मिर्च उत्पादन में पोषक तत्वों का योगदान (Contribution of nutrients in chilli production)

Image
मैंने अपने पिछले पोस्ट में मिर्च के वैज्ञानिक तरीके से खेती के बारे में बताया था, अब मैं  यहाँ आपको पोषक तत्वों  के बारे में संछिप्त जानकारी दूंगा पौधों को दो प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता  होती है - 1. मुख्य पोषक तत्त्व  2. सूक्ष्म पोषक तत्व  1.  मुख्य पोषक तत्त्व   वह पोषक तत्व जो पौधों को मुख्य रूप से आवश्यक हो उसे मुख्य पोषक तत्व कहलाते हैं , इसको हम नाइट्रोजन (N) ,फॉस्फोरस  (P), पोटैसियम (K) के रूप में जानते हैं ये तत्व हम पौधों को विभिन्न उर्वरक के माध्यम से देते हैं , हमे ध्यान देना है की पौधों को जितना आवश्यक हो उतना ही उर्वरक देना चाहिए, किसी भी पोषक तत्वों की कमी या अधिकता से पौधों को हानि हो सकता है।   चलिए उदाहरण के रूप में समझते हैं ,  जिस प्रकार मनुष्य  को अधिक भोजन करने या कम भोजन करने से जो महसूस होता है वो पौधों  को भी महसूस होता है हमें स्व्स्थ रहने के लिए संतुलित भोजन की आवश्यकता होती है उसी प्रकार पौधों को भी संतुलित पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है।  ये जो पोषक तत्व है वो पौधों को यूरिया, ...