मिर्च उत्पादन में पोषक तत्वों का योगदान (Contribution of nutrients in chilli production)
मैंने अपने पिछले पोस्ट में मिर्च के वैज्ञानिक तरीके से खेती के बारे में बताया था, अब मैं यहाँ आपको पोषक तत्वों के बारे में संछिप्त जानकारी दूंगा पौधों को दो प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है - 1. मुख्य पोषक तत्त्व 2. सूक्ष्म पोषक तत्व 1. मुख्य पोषक तत्त्व वह पोषक तत्व जो पौधों को मुख्य रूप से आवश्यक हो उसे मुख्य पोषक तत्व कहलाते हैं , इसको हम नाइट्रोजन (N) ,फॉस्फोरस (P), पोटैसियम (K) के रूप में जानते हैं ये तत्व हम पौधों को विभिन्न उर्वरक के माध्यम से देते हैं , हमे ध्यान देना है की पौधों को जितना आवश्यक हो उतना ही उर्वरक देना चाहिए, किसी भी पोषक तत्वों की कमी या अधिकता से पौधों को हानि हो सकता है। चलिए उदाहरण के रूप में समझते हैं , जिस प्रकार मनुष्य को अधिक भोजन करने या कम भोजन करने से जो महसूस होता है वो पौधों को भी महसूस होता है हमें स्व्स्थ रहने के लिए संतुलित भोजन की आवश्यकता होती है उसी प्रकार पौधों को भी संतुलित पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। ये जो पोषक तत्व है वो पौधों को यूरिया, ...